फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Merry Christmas from the school and church were buzzing

मेरी क्रिसमस से गूंज उठे स्कूल और चर्च

Sun, 25 Dec 2016 10:57 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas from the school and church were buzzing
क्रिसमस मनाया - फोटो : अमर उजाला
 क्रिसमस डे पर रविवार को पूरे दिन चर्च और इसाई मिशरियों की ओर से संचालित विद्यालयों में प्रार्थना सभाएं की गईं। मेरी क्रिसमस की आवाज से चर्च गूंज उठे। प्रभु यीशु के जन्मदिन की एक-दूसरे को बधाई दी गई। 
विज्ञापन

जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में सुबह आठ बजे से प्रार्थना सभाएं शुरू की गईं। बार-बार प्रभु यीशु को याद किया गया। उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। शांतिनगर महुआबारी स्थित चर्च में भी प्रार्थना का कार्यक्रम चला। चर्च के पीछे चरनी में बालक यीशु का जन्म दर्शाया गया था। कार्यक्रम दिन भर चलता रहा। टाइम किड्स प्री स्कूल साकेतनगर में क्रिसमस डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने विद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक शुभम सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। बच्चों ने मिठाई बांटी और केक काटा। प्रबधंक अखंड प्रताप सिंह ने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर निकिता श्रीवास्तव, अनुष्का शुक्ला, पूजा सिंह, अभिनव सिंह,राहुल राज सिंह, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे। मां विंध्यवासिनी संस्थान के अंतर्गत संचालित बाल गृह बालिका में संवासिनियों ने केक काटकर ईसा मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। संवासिनियों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर गिरजा त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश, प्रियंका, अंजू, कंचनलता, संदीप वर्मा, प्रियंका सिंह, कालिंदी त्रिपाठी, मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। भुजौली कॉलोनी स्थित बीडी हायर सेकेंड्री स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हेमंत सिंह सोनेवाल, रामचंद्र मिश्र, नागेश्वर शुक्ल, शिवाकांत मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed