{"_id":"64a04d1965eb4eb4370af973","slug":"merchant-navy-personnel-operating-mobile-phone-while-standing-near-transformer-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर मोबाइल चला रहा था मर्चेंट नेवी कर्मी, अचानक गिरी बिजली, हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर मोबाइल चला रहा था मर्चेंट नेवी कर्मी, अचानक गिरी बिजली, हो गई मौत
Sat, 01 Jul 2023 09:28 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Jul 2023 09:28 PM IST
सार
आस-पास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली खुर्द गांव में शनिवार की शाम बिजली गिरने से मर्चेंट नेवी में काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
ग्राम भटौली खुर्द निवासी धर्मेंद्र 28 पुत्र रामवृक्ष यादव मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह शाम चौराहे पर किसी कार्य से गया था।जहां मोबाइल चला रहा था। इसी बीच बगल में स्थित ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आस-पास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन