फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mental health camp organised

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगा

Tue, 16 Feb 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
mental health camp organised
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगा
विज्ञापन

सीएचसी में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का सीएमओ ने किया शुभारंभ
प्रयोगशाला में गंदगी देखकर लगाई फटकार, सफाई कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीएचसी परिसर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने फीता काटकर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए। क्योंकि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। अपर सीएमओ डॉ. संजय चंद ने डाक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि मानसिक रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। मानसिक रोग के लक्षण व बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार कराएं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि नींद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा, डर लगना, व्यवहार में अचानक तेजी आना आदि मानसिक रोग की देन हो सकता है। इनका चेकअप कराकर इलाज कराएं। इसके बाद सीएमओ ने महिला वार्ड, डिलिवरी रूम, ओपीडी में लैब, डेंटल कक्ष, एक्सरे कक्ष, प्रयोगशाला को देखा। प्रयोगशाला में गंदगी देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। डिलिवरी रूम में बेड पर एक मरीज के अलावा एक तीमारदार को बैठने को कहा। शिविर में सैकड़ों मरीजों का इलाज हुआ। इस दौरान डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. आलोक भारती, संजय यादव, राय कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, मोहम्द शाहिद अली, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ के पहुंचने के बाद गायब हो गया उपस्थिति रजिस्टर
सलेमपुर। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय में पहुंचे। जहां कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की मांग की, तो बाबू के दफ्तर से रजिस्टर गायब मिला। इसको लेकर कार्यालय में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। कुछ देर बाद एक कर्मचारी रजिस्टर लेकर पहुंचा और नीचे दबने की बात कहने लगा। चर्चा थी कि कुछ कर्मचारी लेट से पहुंचे थे। जिनके हस्ताक्षर नहीं हुए थे। वही रजिस्टर को बाहर ले जाकर हस्ताक्षर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयासी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं जाने की शिकायत
सलेमपुर। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय से पयासी गांव के कुछ लोगों ने न्यू पीएचसी में डॉक्टर नहीं जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर अतुल कुमार से वहां तैनात डॉक्टर को नोटिस जारी करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा लिखता है तो उसे हमें बताएं। यहां कुछ माह पूर्व आए प्रमुख सचिव से लोगों ने डॉक्टर नहीं बैठने की शिकायत की थी। इसके बाद आनन-फानन कुछ दिन के लिए डॉ. एसएन त्रिपाठी को स्थायी रूप से बैठने को कहा गया था। इसके बावजूद विभाग वह न्यू पीएचसी के बजाय सीएचसी में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed