फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Memorandum to operate Baitalpur Sugar Complex

Deoria News: बैतालपुर चीनी कांपलेक्स संचालित करने के लिए ज्ञापन

Thu, 26 Sep 2024 07:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Memorandum to operate Baitalpur Sugar Complex
देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। इसके बाद संगठन की ओर से बैतालपुर चीनी कांपलेक्स को संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रशासनिक व विधिक अड़चन को दूर करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल को संचालित कराने के लिए ही जिले के गन्ना किसानों ने 2017 में इस समिति का गठन किया। कई बार मुख्यमंत्री भी जिले में आयोजित सभाओं में आए हैं और चीनी मिल को कांपलेक्स के रूप में विकसित करने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि अभी तक इसका कोई स्वरूप नहीं बन पाया है। इसमें आ रही प्रशासनिक व विधिक अड़चन को दूर किया जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिले। इस दौरान जगदीश यादव, बकरीदन अली, कन्हैयालाल चौहान, मंजू चौहान, रामइकबाल चौहान, बासदेव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed