फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   memorandom given, alert at railway stations

रेलवे स्टेशन पर पुलिस का पहरा, लाठीचार्ज के विरोध में पूर्वांचल छात्र समिति ने दिया ज्ञापन

Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
memorandom given, alert at railway stations
रेलवे स्टेशन पर पुलिस का पहरा, लाठीचार्ज के विरोध में पूर्वांचल छात्र समिति ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर पुलिस का पहरा रहा। रेलवे परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी एवं इसमें संशोधन और नियुक्ति की मांग कर रहे छात्रों पर प्रयागराज में लाठीचार्ज के विरोध में पूर्वांचल छात्र समिति ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा करने की मांग उठाई।
समान शिक्षा आंदोलन के डॉ.चतुरानन ओझा, पूर्वांचल छात्र समिति के अरविंद गिरी, पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के अजय राय, जन अधिकार मंच के राकेश कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय इंकलाब मोर्चा के चक्रपाणि ओझा ने घटना की निंदा की। कहा कि छात्रों का आंदोलन जायज है और परीक्षा परिणाम पर उठाए जा रहे सवाल भी न्यायोचित हैं। रिक्तियों के विज्ञापन, परीक्षा और परिणाम के बीच युवाओं के कीमती तीन साल निकल गए। फिर भी नियुक्तियों का पता नहीं है। ऊपर से एक लाख 37 हजार ग्रुप-डी पदों के लिए अब दूसरी परीक्षा का रेलवे का फैसला निरंकुश है। उन्होंने प्रयागराज में गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, उनका उत्पीड़न रोकने और मुकदमे वापस लेने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

माकपा ने बिहार बंद का किया समर्थन
सलेमपुर। बिहार के पटना एवं यूपी के प्रयागराज समेत अन्य स्थानों पर छात्र उत्पीड़न के खिलाफ बिहार बंद का माकपा कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। शुक्रवार को बैठक कर गिरफ्तार सभी छात्रों को तत्काल रिहा करने और दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की। बैठक में प्रेमचंद यादव, कृष्णा, बालेंद्र मोरिया, राजेश प्रसाद, लालचंद राम, छोटू आदि शामिल रहे।

रेलवे स्टेशन पर रहा पुलिस का पहरा
सलेमपुर। छात्रों के बिहार बंद व प्रयागराज में हुई घटनाओं के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सतर्कता दिखी। रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पुलिस के अलावा जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात रहे। कोतवाली के एसएसआई रमेश सिंह, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह की देखरेख में पुलिस के जवानों ने मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed