{"_id":"61f4386c9fd8da3bae6785aa","slug":"memorandom-for-way-deoria-news-gkp425145090","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
देवरिया। रेल लाइन किनारे बनाई जा रही चहारदीवारी के चलते उत्तरी मोहल्ले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज मोहल्ले वासियों ने सभासद गोविंद चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा कि आवाजाही के लिए उन्हें बस पांच फीट का रास्ता चाहिए।
गोविंद चौरसिया ने कहा कि रेल प्रशासन रेल लाइन के किनारे बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा है। इससे शांति नगर महुआबारी, छोटी बभनी, मुड़ाडीह, शिवधाम आदि मोहल्ले के लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ेगी। बाजार आने के लिए लोगों को तीन किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन अगर बाउंड्रीवाल के बीच से पांच फीट का रास्ता दे तो मोहल्लेवासियों को सहूलियत मिल जाएगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विपिन चौबे, राकेश थापा, छोटे चौहान, अज्जु वारसी, पवन तिवारी, राजेश गुप्ता, रजत चौहान, रजत वर्मा, अख्तर वारसी, पंकज भारती, रेनू गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, जयप्रकाश मिश्र, पवन चौहान, मुकेश कन्नौजिया, राधिका देवी, किरन गोंड़, सोमारी गोंड़ आदि मौजूद रहे।