फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   memorandom for way

रास्ते के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Jan 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
memorandom for way
रास्ते के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। रेल लाइन किनारे बनाई जा रही चहारदीवारी के चलते उत्तरी मोहल्ले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज मोहल्ले वासियों ने सभासद गोविंद चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा कि आवाजाही के लिए उन्हें बस पांच फीट का रास्ता चाहिए।

गोविंद चौरसिया ने कहा कि रेल प्रशासन रेल लाइन के किनारे बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा है। इससे शांति नगर महुआबारी, छोटी बभनी, मुड़ाडीह, शिवधाम आदि मोहल्ले के लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ेगी। बाजार आने के लिए लोगों को तीन किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन अगर बाउंड्रीवाल के बीच से पांच फीट का रास्ता दे तो मोहल्लेवासियों को सहूलियत मिल जाएगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विपिन चौबे, राकेश थापा, छोटे चौहान, अज्जु वारसी, पवन तिवारी, राजेश गुप्ता, रजत चौहान, रजत वर्मा, अख्तर वारसी, पंकज भारती, रेनू गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, जयप्रकाश मिश्र, पवन चौहान, मुकेश कन्नौजिया, राधिका देवी, किरन गोंड़, सोमारी गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed