फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mehaharhangpur reached in final of football tournament

पडरौना को 6-1 से हरा मेहाहरहंगपुर फाइनल में

Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
mehaharhangpur reached in final of football tournament
पडरौना को 6-1 से हरा मेहाहरहंगपुर फाइनल में
विज्ञापन

तरकुलवा। प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा के खेल मैदान में दिग्विजय प्रताप कौशिक स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन मंगलवार को दूसरा सेमी फाइनल खेला गया। मेहाहरहंगपुर की टीम ने पडरौना को 6-1 से हरा कर फाइनल में दमदार ढंग से प्रवेश किया।
इस मुकाबले में पहले हॉफ से ही मेहाहरहंगपुर की टीम अपना दबदबा कायम रखे हुए थी। पहले दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। दूसरे हॉफ में एक के बाद एक पांच गोल करके मेहाहरहंगपुर की टीम ने 6-1 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुव्रत शाही व पूर्व प्रधान मुन्नू बाबू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। निर्णायक डॉ. नसीर अहमद व कमेंट्रेटर पप्पू शर्मा रहे। इस दौरान अंकित, विकास, शिवचंद, शफीक अहमद, आकाश शर्मा, अभिषेक गोंड, बलिराम ठाकुर व रफीक अंसारी, राकेश प्रसाद, अवधेश सिंह, विभूति गोंड, नजरुद्दीन खां, विनोद गोंड, मुंशी कुशवाहा, देवेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed