फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   meeting for lok adalat

संसोधित : राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक मामलों को चिह्नित करें : जिला जज

Wed, 29 May 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
meeting for lok adalat
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

-13 जुलाई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
देवरिया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अध्यक्ष और जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
अध्यक्ष/जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी से न्यायालय में लंबित मामलों को चिह्नित करने की आवश्यकता हैं, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सके। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम छाया नैन ने समस्त संबंधित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जाए तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिला कराने के लिए निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं। इसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ट विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिह्नांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर हो तथा लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed