फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Medical College: Lift of women's hospital broken

मेडिकल कॉलेज : महिला अस्पताल की लिफ्ट खराब

Sat, 20 Jan 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Lift of women's hospital broken
प्रथम तल पर है लेबर रूम और वार्ड, गर्भवती व तीमारदारों को हो रही परेशानी
विज्ञापन



देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल की लिफ्ट खराब होने से गर्भवतियों को लेबर रूम जाने में परेशानी हो रही है। वार्ड और एसएनसीयू सहित अन्य जगह जाने के लिए तीमारदारों और वृद्धों को सीढ़ी और रैंप का सहारा लेना मजबूरी बन गई है।
महिला अस्पताल के प्रथम तल पर लेबर रूम, वार्ड, द्वितीय तल पर ऑपरेशन थियेटर और तृतीय तल पर एसएनसीयू, केएमसी, एनआरसी स्थापित है। मरीजों की सुविधा के लिए यहां दो लिफ्ट लगाई गई हैं। प्रत्येक की क्षमता एक बार में 20 लोगों के जाने तक की है। लेकिन इन दिनों लिफ्ट न चलने की वजह से प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवतियों को लेबर रूम तक जाने के लिए रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अन्य मंजिल पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों को सामान व दवा लेकर नीचे से जाने और आने में कठिनाई हो रही है। स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी तीन से चार बार नीचे से ऊपर आने-जाने में परेशान हो जा रहे हैं। मेडिगोलीगल के लिए जनपद के विभिन्न थानों से आने वाले पुलिस कर्मियों को सीढ़ी से तीसरी मंजिल पर जाना पड़ रहा है। बरियारपुर की उर्मिला देवी ने बताया कि रिश्तेदार को देखने आई थी। सीढ़ी चढ़ने में सांस भर आई है। खुखुंदू की पार्वती, करूअना की मालती ने बताया कि परिवार की महिला भर्ती है। जरूरत पड़ने कई बार नीचे जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिला अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। उसे ठीक कराने की प्रक्रिया चल रही है। टेक्नीशियन को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द मरम्मत हो जाएगी। -डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed