{"_id":"64e8f4c2238cc444910cc197","slug":"medical-college-97-students-enrolled-in-mbbs-first-year-deoria-news-c-208-1-deo1001-5168-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 97 छात्रों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 97 छात्रों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
- ऑल इंडिया कोटे से 13 छात्रों ने कराया प्रवेश, तीन दिन तक होगा दाखिला
- प्रदेश के कोटे का 28 अगस्त से होगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अब तक 97 छात्रों ने प्रवेश लिया है। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के बाद आल इंडिया कोटे से दो सीट अभी रिक्त है। प्रवेश अभी तीन दिन चलेगा। शुक्रवार को दो छात्रों ने प्रवेश लिया। इसके बाद प्रदेश के कोटे से प्रवेश होगा। अब तक ऑल इंडिया कोटे से राजस्थान, दिल्ली सहित प्रदेश के बरेली, गाजियाबाद के छात्रों ने दाखिला लिया है।
मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं, जिसमें 15 सीट ऑल इंडिया तथा प्रदेश के कोटे की 85 सीटें हैं। प्रथम राउंड की काउंसिलिंग के बाद कुछ अब तक 97 छात्रों ने प्रवेश लिया है। आल इंडिया कोटे का 28 अगस्त तक प्रवेश होगा। शुक्रवार को दो छात्र राजस्थान के शिवदत्त तथा दिल्ली की नेहा मेहतो पहुंची थीं। इन्हें लेकर अब तक 13 छात्रों ने प्रवेश लिया है। दो सीट पर एडमिशन होना है। जबकि प्रथम काउंसिलिंग के बाद प्रदेश कोटे से 84 छात्रों ने दाखिला लिया है। एक सीट बची है। दूसरी काउंसिलिंग के बाद 28 अगस्त से दो सितंबर तक प्रवेश होगा। छात्रों के एडमिशन फार्म भरने के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। छात्रों को मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र, ईएनटी, साइक्रेट्रिक, एक्स-रे, ब्लड आदि की जांच करानी पड़ रही है। नोडल अधिकारी डॉ. जमाल हैदर ने छात्रों के परिजनों से बात कर जानकारी दी। आल इंडिया कोटे के जनरल व ओबीसी छात्रों का 36 हजार रुपये व एससीएसटी वर्ग के छात्रों का 27 हजार रुपये शुल्क है। जबकि प्रदेश कोटे के जनरल छात्रा का 36 हजार तथा ओबीसी, एससीएसटी वर्ग के छात्रों का 27 हजार रुपये शुल्क है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये हैं प्रवेश समिति में
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में दाखिला के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने प्रवेश समिति गठित की है। इसमें नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी फार्माकलोजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर को सौंपी गई है। समिति के सदस्य के रूप में फार्माकलोजी के डॉ. जयंत राय, माइक्रोबायोलाजी के डॉ. प्रांशु पांडेय, पैथालोजी की डॉ. रीतिका जायसवाल, कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ. पुरूषोत्तम शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
एक सितंबर से शुरू होगा सत्र
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम में प्रवेश लेने वाले छात्रों का सत्र एक सितंबर से शुरू होगा। प्रथम वर्ष में एनाटमी, फिजियोलाजी, बायोकमेस्ट्री की पढ़ाई होगी।