{"_id":"666de80448d8c69f4203b4e4","slug":"mbbs-student-presented-model-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-127930-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एमबीबीएस के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए आकर्षक माॅडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एमबीबीएस के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए आकर्षक माॅडल
Sun, 16 Jun 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मॉडल प्रतियोगिता के पुरस्कृत प्रतिभागी के साथ प्राचार्य, निर्णायक मंडल के सदस्
- फोटो
- मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक, मेडिसिन एवं टाॅक्सीकोलाॅजी की हुई माॅडल प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में 2022 बैच को प्रथम और द्वितीय तथा 2021 बैच को मिला तृतीय स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी में फोरेंसिक मेडिसिन व टाॅक्सीकोलाॅजी पर मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमबीबीएस छात्रों ने 40 मॉडल प्रस्तुत किए। सभी मॉडलों की सराहना की गई। प्रतियोगिता में 2022 बैच को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला। जबकि 2021 बैच को तृतीय स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में एमबीबीएस इंटर बैच 2021 व 2022 के एमबीबीएस छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने सांप के प्वाइजन, फांसी लगाने, क्राइम सीन, उम्र पता करने के लिए हड्डी के मॉडलों के अलावा विभिन्न तरह के मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने माॅडलों को सराहा। इसमें क्राइम सीन पर आधारित मॉडल बेहतर व आकर्षक रहा। इसमें 2022 बैच के मॉडल बेहतर रहे, उसे प्रथम और द्वितीय तथा 2021 बैच को तृतीय स्थान मिला।
निर्णायक मंडल में शामिल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, मेडिकल कॉलेज बस्ती के फोरेंसिक विभाग के सह आचार्य डॉ. अभिषेक पांडेय, एनाटामी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय, फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह, पैथाेलाॅजी विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. प्रियंका राय ने मॉडलों का अवलोकन किया और निर्णय सुनाया। इस दौरान एनाटामी के विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. कल्पना पुरोहित, डॉ. शालिनी गुप्ता, मानसिक रोग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडेय, डॉ. खुशबू, डॉ. अंशी सिंह, डॉ. रजनीश आदि मौजूद रहे।