फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mau and Deoria district farmers increased border dispute

मऊ और देवरिया जिले के किसानों में बढ़ा सीमा विवाद

Mon, 16 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 16 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mau and Deoria district farmers increased border dispute
तेलियाकला गांव के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
देवरिया और मऊ जिले के सीमा क्षेत्र का विवाद गहराता जा रहा है। जिले का गांव तेलिया कुर्मी खादर (तेलिया कलां) के किसानों ने चकबंदी के दौरान कुछ गाटा संख्या को छोड़ने का विरोध तेज कर दिया है। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और चकबंदी पर सवाल उठाया है। गांववालों ने चेताया है कि यदि जल्द सीमा विवाद नहीं सुलझा तो विवाद हो सकता है।
विज्ञापन


मऊ और देवरिया जिले की सीमा को सरयू नदी बांटती है। सरयू नदी के किनारे मईल का तेलिया कला गांव स्थित है। कटान के चलते नदी की धारा में परिवर्तन हो गया है। इसके कारण दोनों जिले के किसानों के बीच सीमा विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। इधर तेलिया कलां गांव की चकबंदी शुरू हो गई है। गांववालों का कहना है कि चकबंदी फसली 1291 या 1324 के प्रमाणित बंदोबस्त में 1354 नंबर हैं। सभी नंबरों का चकबंदी होना चाहिए। लेकिन चकबंदी के अधिकारी एक से 1245 नंबरों का ही चकबंदी कर रहे हैं। बाकी नंबरों को छोड़ रहे हैं। इसको लेकर गांव के लोगों ने विरोध तेज कर दिया है।
विज्ञापन


गांववाले कई महीने से अफसरों से मिल रहे हैं लेकिन वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष डीएम कार्यालय पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि चकबंदी को निरस्त कर नए सिरे से चकबंदी कराई जाय। ताकि सभी नंबरों को शामिल किया जा सके। इस मौके पर रामानंद प्रसाद, अशोक राजभर, योगेंद्र यादव, जयप्रकाश, समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed