{"_id":"68cda28e1bd939ac5b04738e","slug":"mathematics-learning-will-become-easier-in-secondary-schools-with-the-help-of-kits-deoria-news-c-208-1-deo1009-163578-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: माध्यमिक स्कूलों में किट के सहारे गणित की पढ़ाई होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: माध्यमिक स्कूलों में किट के सहारे गणित की पढ़ाई होगी आसान
Sat, 20 Sep 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को गणित किट दी गई है। इसके सहारे गणित की पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 18 माध्यमिक विद्यालयों को यह किट उपलब्ध कराई गई है।
पढ़ाई के दौरान कई छात्र-छात्राओं को गणित काफी कठिन लगता है। कुछ छात्र-छात्राएं गणित के डर से पढ़ाई छोड़ देते हैं। छात्र-छात्राओं को गणित से जोड़ने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को गणित किट उपलब्ध कराया है।
इस किट से कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राओं को गणित की शिक्षा दी जाएगी। इस किट के साथ यूजर मैनुअल भी आया है। इसके माध्यम से किट का उपयोग शिक्षा में किया जाएगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को दिए गए गणित किट में काउंटिंग मार्बल्स, शॉलिड शेप्स वुडेन, मीटर स्केल, पैटर्न मैकिंग, ट्राएंगल, अबेकस, ओपीएच ट्रांसपेरेंसी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को दी गई गणित किट ःजिले में 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 18 विद्यालयों को किट दी गई है। संवाद