फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman ran away with lover taking jewelry and cash

Deoria News: जेवरात-नकदी लेकर विवाहिता प्रेमी संग भागी

Sat, 17 May 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman ran away with lover taking jewelry and cash
- बरियारपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित ससुराल से खुखुंदू स्थित मायके के लिए निकली थी विवाहिता
विज्ञापन




- पति का आरोप कीमती जेवरात और 35 हजार रुपये नकदी साथ लेकर गई



खुखुंदू। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ससुराल से मायके जाने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन, वह मायके न पहुंचकर अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई। पति जब मायके पहुंचकर खोज-खबर ली तो पता चला कि विवाहिता अपने पांच साल के बच्चे को मायके के एक चौराहे पर लाकर बहनों को सौंपने के चार दिन बाद भी घर नहीं पहुंची। विवाहिता अपने साथ कीमती जेवरात और 35 हजार रुपये नकदी भी ले गई है। पति का कहना है कि विवाहित को भगाने में उनके माता-पिता और बहनों का भी हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी सात साल पहले बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुई। पति का कहना है कि बीते 13 मई की शाम विवाहिता मायके जाने की बात कहकर घर से निकली। वह पांच वर्षीय बेटे को भी अपने साथ लेकर गई। विवाहिता ससुराल से मायके जाते समय घर में रखा सारा कीमती जेवरात और 35 हजार रुपये नकदी भी साथ ले गई। इधर, ससुराल वालों को जब घर में रखे रुपये की जरूरत पड़ी तो पता चला रुपये गायब थे। फिर विवाहिता से संपर्क करने पर उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद पति दौड़ते-भागते ससुराल पहुंचा तो पता चला कि विवाहिता तो वहां पहुंची ही नहीं है, जबकि उसके साथ निकला बेटा पहुंच गया है। पति को फिर ससुराल वालों पर शक हुआ। वहां कुछ देर रुकने पर उसे पता चला कि विवाहिता खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।
विज्ञापन


पति का आरोप है कि विवाहिता को भगाने में सास और ससुर समेत दोनों सालियों का भी हाथ है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पत्नी जेवरात और 35 हजार रुपये नकदी लेकर प्रेमी संग भाग गई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed