{"_id":"64b829ced15e4068a301e396","slug":"married-woman-hanged-herself-to-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-1778-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
एक माह पहले हुई थी शादी, दो सप्ताह से मायके में रह रही थी मृतका
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मिश्रौलिया गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद वह ससुराल से लौट आई थी। वह दो सप्ताह से मायके में रह रही थी। घटना को लेकर किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के रहने वाले दीपनरायन चौहान की बेटी कंचन चौहान 22 वर्ष की शादी बीते माह एक जून को गौरीबाजार क्षेत्र के बिरवा गांव निवासी गेला चौहान से हुई थी। शादी के बाद कंचन की ससुराल विदाई हो गई। इसके कुछ दिन बाद किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद वह मायके चली आई थी और वहीं रह रही थी। मायके वालों के अनुसार मंगलवार रात परिवार के सभी लोग भोजन कर सोने चले गए। बुधवार सुबह जब कंचन कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिवार वाले दरवाजा खुलवाने लगे, जो अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर वह कुंडे से लटक रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वह छत के कुंडे से चादर से फंदा लगाकर लटकी थी। परिजन अभी घटना के कारणों के पीछे कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक नवीन प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।