फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many injured including lawyer in wild boar attack

जंगली सूअर के हमले से अधिवक्ता समेत आधा दर्जन घायल

Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Many injured including lawyer in wild boar attack
देवरिया में जंगली सूअर के हमले में घायल अधिवक्ता को ले जाते साथी। - फोटो : DEORIA
जंगली सूअर के हमले में वकील समेत कई घायल
विज्ञापन

देवरिया। एक जंगली सूअर ने शुक्रवार को कचहरी में तीन वकील और एक वादकारी पर हमला बोल दिया। उसने कई लोगों को दौड़ा लिया। इससे काफी देर तक कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कचहरी से निकलने के बाद सूअर ने सपा के कार्यक्रम में दो लोगों को घायल कर दिया।

प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की दोपहर दीवानी कचहरी के वकील अपने काम लगे थे। इसी दौरान एक जंगली सूअर कहीं से आ गया। उसने वकील राजेश शर्मा, रामकिशोर वर्मा और चंचल तिवारी को घायल कर दिया। रामकिशोर को गंभीर जख्म आया है। वहीं, वादकारी शशिभूषण मिश्र और एक अन्य महिला पर भी उसने हमला किया। लोगों ने दौड़ाया तो सूअर परिसर में पीछे की तरफ झाड़ियों में छिप गया। कुछ लोग उधर गए तो बाहर निकलकर फिर उसने लोगों को दौड़ा लिया, लेकिन इस बार वकील और अन्य लोगों ने उसे गेट से बाहर खदेड़ दिया। भागने के दौरान सूअर ने सपा जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ताओं में से दो लोगों को घायल कर दिया। इसी बीच लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन उनके पहुंचने से पूर्व ही सूअर कहीं चला गया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed