फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mandal rail prabandhak inspected stations

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण

Thu, 02 Dec 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
mandal rail prabandhak inspected stations
लार रोड का स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम - फोटो : SALEMPUR
मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सलेमपुर व लार रोड स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हाल जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय बृहस्पतिवार को भटनी-बरहज बाजार-सलेमपुर-लार रोड स्टेशन का दौरा किया। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत विकास, यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा सहित परिचालनिक क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने यात्री सुख सुविधाओं के विकास के लिए वाराणसी-भटनी रेल खंड एवं इस खंड के विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति देखी। सबसे पहले मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण यान वाराणसी-भटनी रेल खंड का संरक्षा संबंधी काशन ऑर्डर चेक करते हुए करीब 10 बजे बेल्थरा रोड स्टेशन पहुंचे। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक लार रोड स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन के विभिन्न रिकार्ड एवं परिचालनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में भटनी पहुंचे और यात्री सुविधाओं, प्लेटफार्म सामान्य यात्री हाल, टिकट काउंटर एवं स्टेशन के कार्यालयों का निरीक्षण किया । उन्होंने भटनी में यात्री सुख-सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा परिचालनिक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त वाकी-टाकी का प्रबंध करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने सलेमपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) ज्ञानेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक एनके जोशी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-तृतीय अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/समान्य एके सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक बलेंद्र पॉल, मंडल इंजीनियर सामान्य अरुण कुमार सिंह सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक, अनिल यादव, पंकज कुमार, दीपक चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मार्च तक लार रोड स्टेशन को आरसीसी कराने का दिया आश्वासन
लार रोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्वाइंट मैन से अग्निशमन यंत्रों की टेस्टिंग कराई और रिकॉर्ड रूम, प्रतीक्षालय टिकट काउंटर, स्टेशन पर लगे टोटियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अन्य अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। स्टेशन रोड का निरीक्षण करने गए तो क्षेत्रीय लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक से स्टेशन जाने वाले मार्ग के बारे में अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक ने मार्च के पहले उक्त मार्ग को सीसी रोड कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ इंजीनियर अतुल कुमार, सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम, मनोज कुमार टीई, राहुल शुक्ल उप मुख्य इंजीनियर, स्टेशन अधीक्षक बृजेश मिश्र, अमर नाथ तिवारी, अरविंद कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed