फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Manbadh forcibly took BA student from home by making her sit in Bolero, case registered

Deoria News: बीए की छात्रा को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर घर से उठा ले गए मनबढ़, केस दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 04:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि युवती के भाई के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। जमुई गांव निवासी सन्नी यादव व भाटपार रानी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी उसके साथी आशुतोष यादव, रितेश यादव, इस्तखार व भटनी थाना क्षेत्र के दादर टोला गांव निवासी सन्नी के मामा अजीत यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Manbadh forcibly took BA student from home by making her sit in Bolero, case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में दस दिन पूर्व बीए तीसरे वर्ष की एक छात्रा को कुछ मनबढ़ युवक बोलेरो में जबरदस्ती बैठा कर भगा ले गए। जब छात्रा का भाई घर आया तो इसकी जानकारी हुई। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो पीड़ित ने पुलिस को शनिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 28 जुलाई को वह किसी काम से गोरखपुर गया था। वापस शाम को 7:30 बजे जब घर आया तो पता चला कि (20) वर्षीय उसकी बहन जो बीए तीसरे वर्ष की छात्रा है। उसे गांव के बगल का ही एक युवक अपने साथियों के साथ जबरदस्ती बोलेरो में बैठा कर उठा ले गया।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक उसकी बहन घर में रखे तीन लाख व 5 लाख के जेवरात भी लेकर चली गई है। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा गोरखपुर: औद्योगिक हब बनेगा गोरखपुर, दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी सन्नी यादव व भाटपार रानी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी उसके साथी आशुतोष यादव, रितेश यादव, इस्तखार व भटनी थाना क्षेत्र के दादर टोला गांव निवासी सन्नी के मामा अजीत यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि युवती के भाई के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed