फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man jumps into Rapti river from Ugrasen bridge, dies due to drowning

Deoria News: उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में शख्स ने लगाई छलांग, डूबने से मौत

Sat, 22 Jul 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Man jumps into Rapti river from Ugrasen bridge, dies due to drowning
चौराहे पर काफी देर से घूम रहा था, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार उग्रसेन सेतु से शुक्रवार दोपहर एक शख्स ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने रेस्क्यू कराकर डूब रहे शख्स को बाहर निकलवाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोग शख्स को काफी देर से चौराहे पर घूमते देखे जाने की बात कह रहे थे।

दिन में करीब साढ़े बारह बजे काला छींटदार पैंट और सफेद शर्ट पहने एक शख्स पुल से नदी में छलांग लगा दिया और डूबने लगा। यह देख राहगीरों ने शाेर मचाया। किसी ने सूचना पुलिस को दी। दीवान मन्सोक कुमार और सुधाकर अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों और नाव आदि के जरिए डूब रहे शख्स को बाहर निकलवाया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। तलाशी में उसके जेब से 50 व 100 सहित कुल 810 रुपये मिले। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed