{"_id":"671aba70ef738cad98042b04","slug":"make-national-lok-adalat-successful-deoria-news-c-208-1-deo1004-138396-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ‘राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ‘राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं’
Fri, 25 Oct 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के अध्यक्ष, जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ बृहस्पतिवार को प्री-ट्रॉयल बैठक आयोजित की गयी।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने न्यायाधीशगण को न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को आयोजित किया जाना हैं। जिसमें अन्य वादों के अलावा लम्बित मामले एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा।