{"_id":"653d4b6283c299f7960d8dc8","slug":"major-contribution-of-youth-in-the-security-and-development-of-a-country-colonel-rohit-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-11572-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी देश की सुरक्षा और विकास में युवाओं का बड़ा योगदान : कर्नल रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी देश की सुरक्षा और विकास में युवाओं का बड़ा योगदान : कर्नल रोहित
Sat, 28 Oct 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
मईल। आरएमएस अकादमी पिपरा बांध, लार रोड में 52 बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित एनसीसी कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को कमान अधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने किया। इसमें जनपद के 14 विद्यालयों के 396 छात्र भाग ले रहे हैं। कमान अधिकारी ने कहा कि दस दिन तक चलने वाले इस कैंप में कैडेटों को फिजिकल ट्रेनिंग, मिलिट्री ट्रेनिंग के साथ नान मिलिट्री विषय का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में कैडेटों को स्वयं के अनुशासन में रहते हुए इसे सीखना होगा। किसी देश की सुरक्षा और विकास में देश के जागरूक युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाता है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति ही जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकता है। प्रशिक्षण में जो कुछ भी सीखें, उसे अपने जीवन में उतारें। प्रशिक्षण शिविर में क्रेडिट की चार कंपनियां बनी हैं। प्रत्येक कंपनी का एक कंपनी कमांडर एनसीसी अधिकारी को बनाया गया है। प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों से एनसीसी अधिकारी कैप्टन क्षमानंद, कैप्टन राम अवतार वर्मा, कैप्टन सरफराज, अफसर दयानंद मिश्रा मौजूद हैं। प्रशिक्षण के लिए चार एनसीसी अधिकारी सूबेदार उपेंद्र कुमार सिंह, जेसीओ सूबेदार प्रेम बहादुर, सूबेदार आरके शर्मा, सूबेदार पुष्कर पांडेय के साथ सात नॉन कमीशन अफसर शामिल हैं।