फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   main allege far from police

Deoria News: मुख्य आरोपी मीरा का पति व बेटे सहित तीन फरार

Fri, 03 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
main allege far from police
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

- सहायक पुजारी हत्याकांड : फरार पिता व पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह-जगह दे रही दबिश
- तीसरे अज्ञात आरोपी की पहचान करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी में जुटी
- घटना के अगले दिन आठ नामजद व दो अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जा चुका है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरहज। भलुअनी के तेनुआ चौबे गांव निवासी सहायक पुजारी की हत्या मामले में अब भी मुख्य आरोपी का पति, उसका पुत्र व एक अज्ञात पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपी की गिरफ्तारी दे रही है। वहीं, अज्ञात की पहचान में जुटी हुई है। तेनुआ चौबे गांव में सोमवार की रात में मुंडन कार्यक्रम में डांस कर रहे पासवान परिवार के कुछ युवक नशे में धुत होकर अशोक चौबे के घर के बगल में स्थित दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद होने की वजह से युवक उसका दरवाजा पीटने लगे। सिद्धपीठ बारीपुर मन्दिर में पूजा-पाठ का काम करने वाले अशोक चौबे ने युवकों को ऐसा करने से मना किया।
इस पर गांव का ही होशिला पासवान पुत्र मंगन पासवान नाराज हो गया। वे उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस दौरान अशोक को मारने-पीटने लगा तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात में लगभग 08:30 बजे के करीब होशिला अपने बेटे, परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद अशोक चौबे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मेडिकल कॉलेज में अशोक चौबे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अशोक चौबे के पुत्र संजय चौबे की तहरीर के आधार पर नामजद होसिला की पत्नी मीरा देवी, पुत्र सोनू, मोनू, रुदल, पन्नेलाल, श्रीराम, मनीष व किशन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया था। इस घटना में शामिल नामजद होशिला व उसका पूत्र सूरज फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भलुअनी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह पुलिस टीम के साथ उसकी गिरफ्तारी में जगह-जगह दबिश दे रही हैं। वहीं, एक अन्य अज्ञात की भी पहचान में जुटी हैं। उनका दावा है कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही नामजद दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे। जल्द ही अज्ञात की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

कोट
घटना की बारीकी से माॅनीटरिंग की जा रही है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। जांच कराई जा रही है।
-आदित्य कुमार, गौतम सीओ, बरहज

मृतक के घर एक एसआई चार कांस्टेबल हैं तैनात
भलुअनी। क्षेत्र के तेनुआ चौबे गांव में सहायक पुजारी हत्याकांड को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। हत्या को लेकर गांव में पूरे दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मृतक अशोक चौबे के घर पर एक एसआई और चार कांस्टेबल ड्यूटी दे रहे हैं। जो गांव में आने-जाने वाले हर एक व्यक्ति पर नजर गड़ाए हुए हैं।


इनसेट में
सहायक पुजारी के भाई का आरोप, एक दबंग के इशारे पर काम कर रही पुलिस
बरहज/भलुअनी। सहायक पुजारी के भाई मुन्ना चौबे ने आरोप लगाया है कि पुलिस एक दबंग के इशारे पर कार्य कर रही है। हिरासत में लिए गए एक अज्ञात को छोड़ दिया। उनका यह भी कहना है कि पुलिस की लापरवाही से भाई की जान गई है। घटना के बाद से परिवार के सदस्य असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुन्ना का यह भी कहना है कि सोमवार की रात की घटना के बाद भाई मंगलवार को भलुअनी थाने में गए हुए थे। लेकिन दबंग के प्रभाव में आकर पुलिस ने मामले को टाल दिया था। यदि समय से पुलिस ने कार्रवाई कार्रवाई की होती, तो भाई की हत्या नहीं होती। हालांकि, घटना के दिन मंगलवार होने के कारण सहायक पुजारी विचलित होने के बाद भी पूजा-अर्चन किया। भीड़ कम होने पर कुछ देर के लिए वह थाने पर गए थे। उन्हें अगले दिन थाने पर बुलाया गया। बावजूद वह दोबारा मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चन में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed