फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mahesh entered into spirit business after seeing liquor ban in Bihar

Deoria News: बिहार में शराब बंदी देख स्प्रिट के धंधे में उतरा महेश

Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Mahesh entered into spirit business after seeing liquor ban in Bihar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बिहार के सारण प्रमंडल में कच्ची शराब से हुई मौत के बाद फैले अवैध कारोबार की परत दर परत गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। इसी कड़ी में जिस स्प्रिट से शराब बनी थी, उसे मुहैया कराने वाला कोई और नहीं बल्कि भाटपार रानी के भिंडा मिश्र निवासी महेश गुप्ता निकला। स्प्रिट का उसका लाइसेंस मार्च 2022 में ही रद्द हो गया। जब दोबारा लाइसेंस नहीं बना तो उसने ऑन लाइन पेंट का कारोबार शुरू कर दिया। उसी की आड़ में स्प्रिट का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर करने लगा। स्प्रिट की खेप बिहार के सभी सीमावर्ती जिले में शराब निर्माण के लिए भेजता रहा। चार दर्जन से अधिक गरीबों की मौत के बाद उसका भेद खुल ही गया।
पुलिस ने माना है कि देवरिया के भाटपार रानी प्रखंड के भिंडा मिश्र का महेश गुप्ता ही यहां प्रिंट की सप्लाई करता था। हाल में हुई घटना में यह स्प्रिट छपरा के मशरख के रहने वाले मंटू सिंह ने मंगाई थी, जिसके बनाए गए शराब के पीने से यह मौत हुई। इसी को लेकर पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सारण प्रमंडल के सीवान, गोपलगंज व छपरा जिले में धंधेबाजों से संपर्क कर स्प्रिट की आपूर्ति महेश गुप्ता ही करता था। बिहार पुलिस ने महेश के संपर्कियों की कुंडली खंगालने के लिए यूपी पुलिस से मदद मांगी है। महेश के कॉल डिटेल को भी बिहार पुलिस खंगाल रही है। इससे और अधिक सफलता मिलने की पुलिस को उम्मीद है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पेंट के कारोबार की आड़ में स्प्रिट का धंधा करने की बात आ रही सामने

जहरीली शराब कांड के बाद स्प्रिट उपलब्ध कराने वाले आरोपी महेश गुप्ता इन दिनों ऑनलाइन पेंट का कारोबार कर रहा था। उसकी पत्नी रीना देवी ने बताया कि उसके पति घर पर ही रहते थे और ऑनलाइन पेंट का कारोबार करते थे। चर्चा है कि पेंट के कारोबार के आड़ में ही महेश चोरी छिपे स्प्रिट का धंधा कर रहा था। इस धंधे में वह पुराना था। उसकी कइयों से पहचान भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महफूज ठिकाना देख महेश ने बनाया था अपना अड्डा
भाटपार रानी। बिहार में चर्चित शराब कांड के बाद चर्चा में आए महेश गुप्ता ने भाटपार रानी स्थित अपने आवास को छोड़कर महफूज ठिकाने के लिए भेड़ा पाकड़ में अपना आवास बनवाया। वहीं से अपनी गतिविधियों को गोपनीय तरीका से संचालित कर रहा था। छपरा के मशरख के रहने वाले मंटू सिंह के पकड़े जाने के बाद उसके इनपुट पर बिहार पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से जब महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। तो उसके कारनामे लोगों के सामने आए। इसके बाद लोग समझ सके कि उसने भाटपार रानी भिंडा मिश्र दुबौली मोड पर स्थित अपना आवास छोड़ वह भेड़ा पाकड़ में अपना निवास क्यों बनाया।

बिहार के गुठनी के एक व्यक्ति से जमीन खरीद कर बनाया था मकान
चर्चा है कि महेश गुप्ता का अवैध कारोबार में उसकी पहचान आड़े आ रही थी। लोगों से बचने व अपने काले साम्राज्य को छिपाने के लिए ही उसने भेड़ा पाकड़ में सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के खडौली निवासी सूर्यनाथ से भूमि खरीदी। सूर्यनाथ ने वर्षों पूर्व उस भूमि को भेड़ा पाकड़ निवासी जगदीश कुशवाहा से खरीदी थी। अपने बिहारी सूत्र और लिंक के कारण ही खड़ौली निवासी सूर्यनाथ से महेश ने भूमि खरीदी और अपना आलीशान मकान बनवाया।

महेश की गिरफ्तारी के बाद कई है पुलिस के रडार पर
भाटपार रानी। बिहार के चर्चित जहरली शराब कांड के बाद बिहार पुलिस के गिरफ्त में आए भाटपार रानी के महेश गुप्ता की नेटवर्क को बिहार पुलिस खंगाल रही है। बिहार पुलिस के रडार पर महेश के साथ मिलकर काम करने वाले अन्य कुछ भी पुलिस की चपेट में आ सकते हैं। वहीं मंगलवार की देर शाम बिहार पुलिस की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां भाटपार रानी उपनगर सहित क्षेत्र में दिखी। इंस्पेक्टर भाटपार रानी दिलीप पांडे ने कहा कि बिहार पुलिस के आने जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बिहार में महेश के खिलाफ मामला होने के कारण हो सकता है कि पुलिस उसके खिलाफ जांच कर रही हो।


शराब के अवैध कारोबारी महेश ने की थी तीन शादियां
भाटपाररानी। बिहार के चर्चित शराब कांड में बिहार पुलिस के हत्थे चढा महेश गुप्ता की अपराध के साथ ही खुद की भी हिस्ट्री निकलकर सामने आने लगी हैं। उसने तीन शादियां कर रखी थी। पहली शादी श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया बाजार व दूसरी शादी बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर व तीसरी शादी बलिया जनपद के सिकंदरपुर में हुई है। दो पत्नियों को छोड़ने के बाद उसने सिकंदरपुर की रीना से तीसरी शादी की थी। इससे एक पुत्री रोशनी व पुत्र दिव्यांशु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed