फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   maharaja suheldew remebered

महाराजा सुहेलदेव का पराक्रम प्रेरणादायी : डीएम

Tue, 16 Feb 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
maharaja suheldew remebered
बरहज नगरपालिका कार्यालय में सुहेलदेव की जयंती पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनते अधिका? - फोटो : DEORIA
महाराजा सुहेलदेव का पराक्रम प्रेरणादायी : डीएम
विज्ञापन

शहीद स्मारकों व उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। वसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती जिले भर में समारोहपूर्वक मनाई गई। सभी शहीद स्मारकों व शहीद प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों ने उनके शौर्य और बलिदान को याद किया। जगह-जगह महाराजा सुहेलदेव की वीरता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। टाउन हाल ऑडिटोरियम में वृहद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्वाह्न 11 बजे चित्तौरा, बहराइच से प्रधानमंत्री द्वारा महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का शिलान्यास, उनके संबोधन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण वेब लिंक के माध्यम से किया गया। जनपद में अन्य जगहों पर भी आयोजित हुए कार्यक्रमों में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। टाउनहाल में महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित ‘गौरवगीत’ के गायन एवं चलचित्र के साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन का सजीव प्रसारण डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल, सदर विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह सहित स्कूली छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेटों ने सुना।
विज्ञापन

उधर, भटनी कार्यालय के अनुसार क्षेत्र के बभनौली खुर्द गांव में सुहेलदेव राजभर की जयंती मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें भाजपा नेताओं ने महाराजा सुहेलदेव के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव हमेशा कमजोर लोगों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम किया। इस दौरान अशोक पाण्डेय, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, शिव कुमार राजभर, ओम प्रकाश मौर्य, पिंटू राजभर, रामअवतार कुशवाहा, विवेक राजभर, विनोद दीक्षित, प्रतीक मिश्र, रामदयाल राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों को नमन किया, निकाली प्रभातफेरी
देश और उसके आन-बान के लिए सुहेलदेव ने जीवन किया था समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मंगलवार को सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, एसडीएम न्यायिक एसडीएम सुनील कुमार सिंह और पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन के नेतृत्व में पालिकाकर्मियों ने प्रभातफेरी निकाली। जो पैना रोड, देवरिया रोड होते हुए अनंत आश्रम पहुंची। सभी ने अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, विश्वनाथ मिश्र और जगन्नाथ मल्ल की शहीद स्थली के अलावा लाजपत भवन स्थित स्मारक, जबकि पैना के सतीघाट स्थित शहीद स्मारक और कपरवार गांधी चौक पर स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर नमन किया।
तत्पश्चात पालिका मीटिंग हाल में अधिकारियों ने लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने संवाद के जरिए महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विपक्ष को घेरा। जयंती के अवसर पर सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों में मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एएसपी रामयश सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, बीडीओ शशि पांडेय, आनंद सिंह, जोखन बाबू, मनोज गुप्त, अंकित सिंह, अनूप साहा, रवि जायसवाल, आशीष सिंह, मनोज गुप्त, अभिषेक सिंह, पवन कुमार, सेराज अहमद, संपूर्णानंद, देवेश सिंह, हीरालाल मधुकर आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
‘भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक थे सुहेलदेव’
ब्लॉक परिसर में लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। महराजा सुहेलदेव की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। ब्लॉक परिसर स्थित सेनानी स्मारक पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के वर्चुअल भाषण को लोगों ने सुना। जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
सेनानी स्मारक पर नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह और बीडीओ कार्तिकेय मिश्र के नेतृत्व में शहीदों को नमन किया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि शासन के निर्देश पर जगह जगह महराजा सुहेलदेव की जयंती मना कर देश निर्माण में उनके योगदान को बताया जा रहा है। भाजपा नेता विश्व विजय निषाद ने कहा कि महराजा सुहेलदेव भारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देश की संस्कृति और सम्मान की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों को सजग किया। देश उनके संघर्षों को कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में सुहेलदेव की कर्मस्थली को मजबूत पहचान नहीं मिल पाई। भाजपा सरकार ने उनके सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। समाज से जुड़े लोगों में उनकी प्रतिमा और संग्रहालय बनाए जाने पर खुशी है। इस अवसर पर मदन मोहन पाठक, नरेंद्र शुक्ला, शिशिर कुमार, धीरज गुप्ता, सरसचंद गुप्ता, रामनिवास सिंह, सुरेश कुमार, धीरेंद्र सागर, राज किशोर, संदीप त्रिपाठी, मनोहर लाल बर्नवाल, विंध्याचल सिंह, मनीष गौतम, विजय यादव, आलोक कुमार, राकेश कुमार, नंदू कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
जयंती पर याद किए गए महाराजा सुहेलदेव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत में महाराजा सुहेलदेव की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। गांधी चौक, तहसील गेट व नेहरू पार्क पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। नगर पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के वर्चुअल भाषण को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल व ईओ अंकिता सिंह की मौजूदगी में लोगों ने सुना।

तहसील गेट के सेनानी स्मारक पर एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल व तहसीलदार रामाश्रय के नेतृत्व में शहीदों को नमन किया गया। एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती मना कर देश निर्माण में उनके योगदान की चर्चा किया जा रहा है। ईओ अंकिता सिंह ने कहा कि महराजा सुहेलदेव भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक थे। विपरीत परिस्थितियों में भी देश की संस्कृति और सम्मान की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों को जगाने का काम किया। देश उनके संघर्षों को कभी नहीं भूल पाएगा। तहसीलदार रामाश्रय ने कहा कि आजादी के बाद देश में सुहेलदेव के कर्म क्षेत्र को मजबूत पहचान नहीं मिल पाई। इस दौरान जयनाथ कुशवाहा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, संपूर्णानंद गुप्ता, उमाकांत मिश्रा, सहवाज, अशोक सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed