{"_id":"661ef3aebeedeee3df0675c4","slug":"mahagauri-worshipped-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-123567-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महाअष्टमी पर साधकों ने महागौरी का किया आवाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महाअष्टमी पर साधकों ने महागौरी का किया आवाहन
Wed, 17 Apr 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
देवरही मंदिर में पूजन अर्चन के लिए कतार में खडे भक्त।संवाद
....फोटो
घरों में पूरे दिन चलती रही रामनवमी के पूजन की तैयारी, देर रात में परंपरागत ढंग से उपासकों ने किया पूजन-अर्चन
-- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर जिले की शक्तिपीठों पर मंगलवार को देवी दुर्गा के आठवें रूप महागौरी का उपासकों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भोर से ही देवी मंदिरों में अराधना करने वालों और नारियल-चुनरी चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। उधर, घरों में पूरे दिन रामनवमी मनाने की तैयारियां भी चलती रहीं।
वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी पर शहर के देवरही, राघवनगर स्थित मंदिर, अमेठी माई मंदिर, लाहिलपार देवी स्थान, अहिल्यापुर के अहिलवार मंदिर सहित अन्य शक्तिपीठों में दर्शन व पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालु ज्यादा जुटे। जिन उपासकों ने नौ दिन का व्रत रखा है, उन्होंने मां महागौरी का आवाहन किया।
श्रीबैकुंठनाथ पवहारी संस्कृत महाविद्यालय बैकुंठपुर के ज्योतिष फलित विभाग के सहायक आचार्य पं. विवेक उपाध्याय व रिलीजियस स्काॅलर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आचार्य शरद चंद्र मिश्र ने मंगलवार को बताया कि रामनवमी पर्व बुधवार को धूमधाम से शक्तिपीठों में व राम मंदिरों में भजन-कीर्तन व बधाई उत्सव के बीच मनाई जाएगी। नौ दिन व्रत रहने वाले उपासक महानवमी का व्रत भी रखेंगे। हवन और कन्या पूजन भी बुधवार को ही होगा। हवन सूर्योदय 5:41 बजे से शाम 5:22 बजे के अंदर कभी भी किया जा सकता है। नौ दिन व्रत रहने वाले उपासक बृहस्पतिवार को पारण करेंगे।