{"_id":"659af40a20dccb86c109ec86","slug":"mahadeva-and-baripur-team-entered-the-next-round-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-16996-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महादेवा और बारीपुर की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महादेवा और बारीपुर की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश
Mon, 08 Jan 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्टार स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता
पड़री बाजार। पड़री बाजार में चल रहे स्टार स्पोर्ट्स क्लब कोला की तरफ से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहले मुकाबले में महादेवा ने सिसवार को तथा दूसरे मैच में बारीपुर ने करजहा को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
रविवार को खेले गए पहले मैच के मुख्य अतिथि गोविंद यादव व महातम पांडेय तथा दूसरे मैच के मुख्य अतिथि महेश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू किया।
पहले मुकाबले में महादेवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 149 रन बनाए। कमलेश 68 एवं लखन ने 52 रन बनाए। जवाब में सिसवार की टीम 94 रन पर सिमट गई और महादेवा की टीम 55 रन से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में करजहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। जवाब में बारीपुर की टीम ने 7वें ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान अखिलेश प्रजापति, चंदन यादव, रितिक, विनय कुमार, राहुल समीर, तनवीर असारी विकास कुमार आदि मौजूद रहे।