{"_id":"6217c83e82494d78dc5e4cff","slug":"mafia-raj-ended-in-yogi-government-told-mos-faggan-singh-deoria-news-gkp4280393162","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह बोले, योगी सरकार में हुआ माफियाराज का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह बोले, योगी सरकार में हुआ माफियाराज का अंत
विज्ञापन

देवरिया। केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय है। इस कदम से उत्तर प्रदेश से माफियाराज का अंत हुआ। वह बृहस्पतिवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पथरदेवा में आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आदिवासी जातियों जनजातियों, वंचितों, शोषितों, गोंड़ एवं खरवार जाति के विकास के लिए जितना कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है, किसी भी सरकार ने नहीं किया है। मैं स्वयं आदिवासी समुदाय से आता हूं। भाजपा ने मुझे केंद्रीय मंत्री बनाकर जो सम्मान दिया है, उसके लिए हमारा समाज सदैव भाजपा का ऋणी रहेगा। सरकार में मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई गई और यूपी में 17 मेडिकल कॉलेज खोलने अनुमति मैंने प्रदान की। इन मेडिकल कॉलेजों में हमने डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ा दी। पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कहीं कोई कमी नहीं होगी। भाजपा सरकार में गरीबों-दलितों के लिए आवास, पेंशन, शौचालय योजना की शुरुआत की गई। उसका बहुतायत लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। संचालन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू गोंड़ ने किया।