फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Madrasa's studies are not liked, two hundred students decreased in five years

Deoria News: नहीं भा रही मदरसा की पढ़ाई, पांच साल में घटे दौ सौ विद्यार्थी

Tue, 22 Aug 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Madrasa's studies are not liked, two hundred students decreased in five years
देवरिया। मदरसा शिक्षा परिषद के प्रति विद्यार्थियों का रुझान धीरे-धीरे कम हो रहा है। पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब दो सौ तक घटी है। वर्ष 2019 में 4782 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जबकि 2023 में 4547 छात्रों ने ही पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

ज्यादातर छात्र मुंशी, मौलवी, आलिम (10वी, 12वीं) की पढ़ाई पूरी करने के बाद विश्वविद्यालयों में दाखिला ले रहे हैं। उनका कहना है कि मदरसा शिक्षा परिषद के कामिल, फाजिल (स्नातक व स्नातकोत्तर) की डिग्री अन्य जगहों पर मान्य नहीं हो रही। सरकारी नौकरी पाने में कठिनाई हो रही है। जिले में कुल 115 मदरसे उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं। इसमें 95 आलिया (10वीं से ऊपर) के हैं। 20 मदरसे फौकानिया (10वीं कक्षा से नीचे) के हैं। 17 मदरसों को राज्य सरकार से अनुदान मिलता है। यहां अरबी, फारसी के अलावा लगभग सभी विषयों की पढ़ाई होती है। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन

वर्जन:
ज्यादातर छात्रों की शिकायत होती है कि यहां के सर्टिफिकेट पर पासपोर्ट नहीं बनता। कुछ छात्र नौकरी नहीं मिलने की बात कहते हैं। जबकि मदरसा शिक्षा परिषद में अरबी, फारसी के अलावा सभी विषयों की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शमशाद अहमद, प्रदेश सचिव मदरसा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed