{"_id":"6918c348c03a848e700dff38","slug":"madanpur-youth-dies-in-road-accident-in-mau-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-168002-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मऊ में सड़क हादसे में मदनपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मऊ में सड़क हादसे में मदनपुर के युवक की मौत
Sat, 15 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन।फोटो -संवाद
मदनपुर। शुक्रवार की देर रात बुआ के घर से जन्मदिन पार्टी से लौट रहे खटिक टोला निवासी मुकेश सोनकर की आजमगढ़ तिराहे पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हो गए। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
जानकारी के अनुसार, मदनपुर कस्बा के खटिक टोला निवासी मुकेश सोनकर (32) पुत्र सुरेश सोनकर मऊ जिले में रहकर फल का व्यवसाय करता था। घर वालों के अनुसार मऊ में ही उसकी बुआ रहती हैं, जिनके यहां शुक्रवार की शाम बर्थडे पार्टी थी। मुकेश अपने दो दोस्तों के साथ बुआ के घर गया था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने दुकान पर लौट रहा था कि आजमगढ़ तिराहे पर ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन साल पहले निशा से शादी हुई थी। जवान बेटे की मौत सुनकर मां दुर्गा और पिता सुरेश बदहवास हो गए।
विज्ञापन
मां बार-बार बेटे का नाम लेकर दहाड़े मारकर रो रही थी। पत्नी निशा पति के मौत की खबर बर्दाश्त नहीं कर पाई।
वह बेहोश हो गई। परिजनों की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। सीओ हरीराम ने बताया कि मऊ में मदनपुर के एक युवक के एक्सीडेंट की जानकारी मिली है। मऊ पुलिस कार्रवाई कर रही है।प