फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maa Durga Shakti Peeth Temple and Brahma Sthan will be beautified with Rs 55 lakh.

Deoria News: मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर और ब्रह्म स्थान का 55 लाख से होगा सुंदरीकरण

Sat, 15 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Maa Durga Shakti Peeth Temple and Brahma Sthan will be beautified with Rs 55 lakh.
सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर में सोहनाग धाम जाने वाले मार्ग पर स्थित मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर और ब्रह्म स्थान का 55 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

बंधन योजना के तहत होने वाले इस कार्य के लिए शासन के तरह से पहली किस्त भी जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उम्मीद है कि जनवरी के पूर्व निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर वार्ड स्थित प्राचीन मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर और ब्रह्म स्थान श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। यहां नवरात्र और महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु दर्शन कर मन्नते मांगते हैं, जिनकी मुरादें भी पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव की ओर से शासन को पत्र भेजकर मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की मांग की गई थी। शासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्र का संज्ञान लेते हुए बंधन योजना के तहत 55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत ने टेंडर निकाली।

शुक्रवार को ठेकेदार ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव के भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत धार्मिक स्थान का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिसके क्रम में इस मंदिर के लिए भी मैंने पत्र भेजा था। शासन से बंधन योजना के तहत जो धन मिला है। उसके तहत मंदिर परिसर को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed