फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Luxury buses plying freely, compromising on safety in the name of convenience

Deoria News: धड़ल्ले से दाैड़ रहीं लग्जरी बसें, सुविधा के नाम पर सुरक्षा से समझौता

Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Luxury buses plying freely, compromising on safety in the name of convenience
देवरिया। जिले में डग्गामार और अवैध बसों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आरामदेह सफर और तत्काल सीट मिलने के लालच में यात्री अपनी सुरक्षा से बड़ा समझौता कर रहे हैं। देवरिया से जयपुर, लखनऊ और दिल्ली जैसे शहरों के लिए रोजाना मानकविहीन कई एसी स्लीपर व स्लीपर बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। सोमवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे ने एक बार फिर सफर में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट की मारामारी के बीच स्लीपर और एसी स्लीपर बसें लोगों के लिए यात्रा का आसान जरिया बन गई हैं। सीटों की बढ़ती मांग के चलते हर महीने इन बसों की संख्या बढ़ोत्तरी हो रही है। इन बसों में यात्रियों को तुरंत सीट मिल जाती है।
विज्ञापन

देवरिया से जयपुर और दिल्ली के लिए लंबी दूरी की एसी स्लीपर और स्लीपर बसें चलती हैं। स्लीपर बसें सलेमपुर, बरहज के अलावा देवरिया शहर के दक्षिणी छोर से चलती हैं। वहीं एसी स्लीपर बसें देवरिया-कसया मार्ग पर रघवापुर के पास एक पेट्रोल पंप से संचालित होती हैं। यहां प्रतिदिन आठ से 10 एसी स्लीपर बसें दिल्ली व जयपुर के अलावा अन्य शहरों के लिए रवाना होती हैं। इनके रवाना होने की फिक्स टाइमिंग और आसानी से मिलने वाली सीट के चलते यह बसें यात्रियों में लोकप्रिय हो रही हैं। पर इन बसों का रिकार्ड एआरटीओ के पास ठीक ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर जिले के बाहर रजिस्टर्ड बसों का कोई रिकार्ड एआरटीओ के पास नहीं है। एआरटीओ इनकी फिटनेस जांच की बात जरूर करते हैं। वहीं देवरिया से लखनऊ के लिए तीन एसी छोटी बसें कचहरी शिवमंदिर और एसएसबीएल से रवाना होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed