फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   loyalty change overnight for ticket

टिकट के लिए रातोरात बदल रहे पाला, फिर सपाई बने रुद्रपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर

Wed, 07 Jul 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
loyalty change overnight for ticket
टिकट के लिए रातोरात बदल रहे पाला, फिर सपाई बने रुद्रपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर
विज्ञापन

रुद्रपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तिथि घोषित होते ही प्रत्याशी रातोरात दल बदलने लगे हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा से टिकट हथियाने की उम्मीद धूमिल हुई तो रुद्रपुर में भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाली एक प्रत्याशी ने सपा का दामन थाम लिया। मंगलवार को रुद्रपुर के ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा में टिकट की दावेदारी पेश कर चुकीं अनीता देवी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके समर्थक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी भी दोबारा सपा का दामन थाम लिए हैं।

रुद्रप़ुर में ब्लॉक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। इस सीट पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान और अनीता देवी भाजपा से टिकट मांग रही थी। टिकट के मामले में ऊषा पासवान का पलड़ा भारी लग रहा था। वह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। संगठन में ऊषा की पकड़ मजबूत होता देख अनीता देवी ने चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद सपा का दामन थाम लिया है। सपा से उनका टिकट भी पक्का माना जा रहा है। अनीता देवी को निवर्तमान ब्लाक प्रमुख जटाशंकर का समर्थन प्राप्त है। जटाशंकर भी मंगलवार को अपने समर्थित उम्मीदवार के साथ भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। वह भाजपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीते थे। भाजपा में उनके समर्थक प्रत्याशी को टिकट मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही थी। भाजपा से चुनाव लड़ने से पहले पूर्व प्रमुख सपा के सदस्य रहे। पिछले चुनाव के चुनावी गुणा गणित में भाजपाई बने पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने फिर सपा में वापसी की है। वहीं रुद्रपुर में ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी ढूंढ़ रही सपा को जटाशंकर और अनीता के रूप में संजीवनी मिल गई है। वहीं भाजपा में पूर्व प्रमुख ऊषा पासवान के टिकट की राह आसान हो गई है। अब भाजपा से टिकट हासिल करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस बाबत पूर्व प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी ने कहा कि भाजपा में काम करने का कोई महत्व नहीं रह गया है। यहां जातिवाद और परिवारवाद हावी हो गया है। देवरिया जिले में टिकट के बंटवारे में परिवार और जाति को महत्व दिया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां लोकतंत्र जिंदा है। हमने घर वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed