फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lower on strike in Deoria

एक्सईएन कार्यालय पर हुआ बवाल, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 19 Dec 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lower on strike in Deoria
सदर तहसील के वकीलो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध। - फोटो : DEORIA
एक्सईएन आफिस पर बवाल, न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
विज्ञापन

नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर सौंपा मांगपत्र, केस दर्ज करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली का बिल जमा करने एक्सईएन कार्यालय पहुंचे कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इसकी जानकारी होने पर नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को डीएम से मिलकर मांगपत्र सौंपा और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

एक्सईएन कार्यालय में बुधवार को बृजबांके तिवारी बिजली का बिल जमा करने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां तैनात एक रिटायर्ड कर्मचारी अपने साथियों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर कागजात भी फाड़ दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचे अध्यक्ष ने इसकी जानकारी साथी वकीलों को दी। डीएम को मांगपत्र देकर अधिवक्ताओं ने मारपीट करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिजली निगम कार्यालय में दलालों का कब्जा है। बिजली का बिल जमा करने जाने वाले उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी करना आम बता हो गई है। घटना की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। मनबढ़ों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान दीवानी कचहरी के अध्यक्ष सुशील मिश्र, सुभाष राव, पंचानंद शुक्ला, भोज कुशवाहा, सिंहासन गिरी, चंद्रबली शुक्ला, रामानुज शुक्ला, दिनेश राणा सिंह, आनंद प्रकाश राय, कैलाश तिवारी, हरेंद्र श्रीवास्तव, राजमंगल दीक्षित, केशव मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी के साथ हुई घटना की निंदा की गई। मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह का कहना है कि कार्यालय में मारपीट का आरोप निराधार है। बकाया बिल जमा करने को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed