{"_id":"62d85eca19b39653d86345b1","slug":"lover-beloved-suicided-salempur-news-gkp4443896198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के सामने कूद गया प्रेमी जोड़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के सामने कूद गया प्रेमी जोड़ा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शादी में जाति बंधन आड़े आने पर की आत्महत्या
- एक सप्ताह पहले घर से दोनों हो गए थे लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर (देवरिया)। शादी में जाति आड़े आने और परिजनों के विरोध के कारण प्रेमी युगल ने बुधवार को गोपालपुर गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक सप्ताह पहले घर छोड़ कर चले गए थे। शव के पास युवक के पट्टीदारी के चाचा पहुंचे, लेकिन युवती के घर का कोई नहीं पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी दीपक यादव (25) का गांव की ही दूसरी जाति की एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, पर एक ही गांव और अलग-अलग जाति के होने के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। दोनों के परिजन विवाह का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक इस पर प्रेमी जोड़े ने 12 जुलाई को घर छोड़ दिया। युवती के अचानक घर छोड़ देने पर परिजन गोपनीय तरीके से युवती के बारे में जानकारी जुटा रहे थे।
बुधवार की शाम को वापस लौटने के बाद युवक-युवती भटनी-वाराणसी रेल खंड पर गोपालपुर गांव के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे एक दूसरे का हाथ थामकर टहल रहे थे। मौजूद लोगों को लगा कि ट्रेन आने पर दोनों हट जाएंगे। पर वाराणसी को जाने वाली भटनी- वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के आगे एक-दूसरे का हाथ थामकर कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को वहां मौजूद लोगों ने दोनों की पहचान करते हुए गांव के बारे में जानकारी दी। घटनास्थल प्रेमी युगल के गांव से महज एक किमी दूरी पर है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी, लेकिन काफी देर बाद युवक के पट्टीदारी के चाचा मौके पर पहुंचे, जबकि युवती के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि रामपुर बछउर गांव के एक युवक व एक युवती का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।