फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Love prevailed after seven rounds, husband got his wife married to her lover.

Deoria News: सात फेरों पर भारी पड़ा प्यार, पति ने प्रेमी के साथ करा दी पत्नी की शादी

Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Love prevailed after seven rounds, husband got his wife married to her lover.
बरियारपुर, देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। दूसरे दिन शनिवार को पति व ग्रामीणों ने गांव स्थित एक मंदिर में विवाहिता की मंदिर में उसके प्रेमी से शादी करा दी। शादी के बाद प्रेमी अपनी अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर बाइक से बिहार प्रांत स्थित अपने घर रवाना हो गया। घटना के बाद हर कोई इसे फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी बताने लगा।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के भोरे थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक-युवती का प्रेम संबंध था। लेकिन, युवक के बेरोजगार होने के चलते युवती के घरवालों ने उसकी शादी एक वर्ष पूर्व बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी। शादी के बाद भी प्रेमिका, प्रेमी के संपर्क में रही और दोनों में फोन से बात होने लगी। दो महीने पूर्व दो दिन के लिए प्रेमिका मायके गई और फिर ससुराल आने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई। मंगलवार को महिला ससुराल आई। शुक्रवार की रात भोरे से प्रेमी, प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन

दोनों प्रेमिका के घर में ही मिल रहे थे तभी पति व अन्य घर के सदस्यों को इसकी जानकारी लग गई। घर वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया। यह देख पत्नी ने पति के पैर पकड़ लिए और प्रेमी के साथ ही भेजने की मार्मिक अपील करने लगी। यह देख पति को दया आ गई। उसने अपने घर वालों को मनाया और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने को राजी कर लिया। एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed