फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Loud vehicle noise is reducing hearing ability.

Deoria News: वाहनों की तेज आवाज से घट रही है सुनने की क्षमता

Wed, 29 Oct 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Loud vehicle noise is reducing hearing ability.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तेज आवाज अब वातावरण को ही नहीं, बल्कि लोगों की सेहत को भी नुकसान पहुंचा रहा है। शोर के बढ़ते असर से सुनने की क्षमता में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में प्रतिदिन सबसे अधिक ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जिन्हें सुनने में परेशानी हो रही है।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है। रुद्रपुर नाथनगर के रहने वाले 78 साल त्रिभुवन के बाएं कान की नस सूख चुकी हैं। डॉक्टर ने जांच में बताया कि उनकी सुनने की क्षमता करीब 90 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है। त्रिभुवन सड़क किनारे फल की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उन्हें हियरिंग मशीन लगाने की सलाह दी है। वहीं सलेमपुर के रहने वाले 72 वर्ष के भूपेन्द्र के बाएं कान में 80 प्रतिशत हियरिंग लॉस पाया गया है। उनकी कान की नसें सूख रही है। डॉक्टरों ने मशीन लगाने की सलाह दी है। साकेत नगर देवरिया की 68 वर्ष मंजू के दाहिने कान की नस सूख रही है। अब उन्हें केवल ऊंची आवाज में बात करने पर ही सुनाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह देसही देवरिया के संदीप को दाहिने कान में लगातार सीटी जैसी आवाज आने की शिकायत थी। जांच में पाया गया कि उनकी कान की नस सूखने लगी है और अब तक 60 प्रतिशत तक हियरिंग लॉस की संभावना है संदीप एक फैक्ट्री में काम करते है, जहां मशीनों का शोर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed