फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lots of buses on Gorakhpur, Salempur route, make you wait on Barhaj, Bhagalpur and Bhatparrani routes.

Deoria News: गोरखपुर, सलेमपुर रूट पर खूब बसें, बरहज, भागलपुर और भाटपाररानी रूट पर कराते हैं इंतजार

Sat, 07 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Lots of buses on Gorakhpur, Salempur route, make you wait on Barhaj, Bhagalpur and Bhatparrani routes.
- देवरिया डिपो में वर्तमान में 201 बसों का हो रहा संचालन, जिम्मेदार कुछ रूटों पर ही दिखाते हैं मेहरबानी
विज्ञापन

- हर वाहन स्वामी गोरखपुर-सलेमपुर रूट पर ही बसों का अनुबंध कराने को दिखते हैं इच्छुक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज में गोरखपुर और सलेमपुर रूट पर संचालन व्यवस्था को छोड़ दें तो अन्य रूटों पर इसका बुरा हाल है। बरहज, दोहरीघाट, कसया, भाटपाररानी, तरकुलवा, पकहां आदि जगहों के लिए यात्री बसों का इंतजार करते हैं। कई बार यह इंतजार काफी लंबा हो जाता है।
देवरिया डिपो में में निगम की 73 और 128 अनुबंधित बसों का संचालन वर्तमान में हो रहा है। परिवहन निगम लगातार दावा करता है कि जिले के सभी रूटों पर नियमित बसों का संचालन किया जा रहा है। जहां बसें नहीं हैं, उन रूटों का सर्वे कर इसे भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि यह बात पूरी तरह सच नहीं है। डिपो में संचालन व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार अपनी अधिकांश बसों को केवल गोरखपुर व सलेमपुर रूट पर चलवा रहे हैं। बस अनुबंधित कराने वाले वाहन स्वामी भी इसी कोशिश में रहते हैं कि इसी रूट पर ही उनकी बसें चलें। ऐसे में अन्य रूटों पर बसों के समय से नहीं चलने से यात्रियों की दिक्कतें लगातार बढ़ जाती हैं। सोमवार की दोपहर में 2:30 बजे रोडवेज परिसर में बरहज, भागलपुर, भाटपाररानी, कसया जाने के लिए बसें नदारद रहीं, जबकि सलेमपुर व गोरखपुर रूट पर क्रम से बसें खड़ी रहीं और यात्रियों का इंतजार करते दिखीं। इसी समय अधिकांश स्कूलों, नर्सिंग कॉलेज की छुटिट्यां होने से कई छात्र-छात्राएं, प्रशिक्षणार्थियों को समय से बसें नहीं मिली। ऐसे में वह बस का इंतजार करने को मजबूर रहे। दैनिक यात्री अशोक कुमार, नीलम यादव, श्रीकांत त्रिपाठी, आईटीआई के प्रशिक्षु अनिल पांडेय, अंकिता सिंह, कनिष्का मिश्रा ने बताया कि बरहज, महेन, भाटपाररानी आदि जगहों के लिए कई घंटों से बस का इंतजार कर रहे हैं। जबकि गोरखपुर व सलेमपुर रूट पर जाने के लिए बसें खड़ी हैं।
विज्ञापन


----------
गोरखपुर व सलेमपुर डिपो के सबसे ज्यादा आय देने वाले रूट हैं। अन्य लोकल रूटों पर भी बसें संचालित की जाती हैं। कुछ बसों के ऑन रोड होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। वैसे जहां के यात्री ज्यादा दिखते हैं, वहां कुछ अन्य रूटों की बसों को काटकर वहां चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवरिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed