{"_id":"666b6855825581db67055b04","slug":"lost-sabhasad-reached-home-deoria-news-c-7-1-gkp1031-589061-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरियारपुर के लापता सभासद पहुंचे अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरियारपुर के लापता सभासद पहुंचे अपने घर
Fri, 14 Jun 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर । थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड नंबर दस टोला महदेईया निवासी व सभासद द्वारिका चौहान मंगलवार को बाजार करने देवरिया गए हुए थे। दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ा करने के बाद से वह गायब हो गए और उनका मोबाइल बंद हो गया । गुमशुदगी उनकी पत्नी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस की जांच में उनके मोबाइल की लोकेशन लखनऊ मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर लखनऊ पहुंच कर खोजते रहे। लोकेशन कंफर्म होने पर थाने से दारोगा वरुण सिंह व सिपाही रविकांत राजभर बुधवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए । बृहस्पतिवार की सुबह सभासद द्वारिका चौहान लोकेशन वाले स्थान मिल गए। इसके बाद सभी लोग वहां से बरियारपुर के लिए चल दिए। कुछ ही घंटे में थाने पर पहुंचने वाले हैं।
साथ आ रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर ने बताया कि सभासद पूरी तरह से ठीक हैं। लेकिन लखनऊ कैसे व किसके द्वारा पहुंचे यह अभी तक पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में बरियारपुर एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि थाने पर आने के बाद पूछताछ की जाएगी । तभी घटना का कारण पता चल पाएगा।