फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Long queue at pathology counter in medical college

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में पैथाेलाॅजी काउंटर पर लंबी कतार

Thu, 04 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Long queue at pathology counter in medical college
जीरो बिलिंग काउंटर पर भी रही भीड़
विज्ञापन

मेडिसीन, हड्डी रोग विभाग में सर्वाधिक भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बुधवार को रोगियों की भीड़ रही। भीड़ के चलते लोगों को इलाज कराने में दिक्कत हुई। करीब ढाई हजार रोगियों ने इलाज कराया।
मेडिकल काॅलेज में सुबह से ही रोगियों की कतार लगी रही। पंजीकरण काउंटर पर लोग सात बजे से लाइन में लग गए थे। आठ बजे काउंटर खुलने पर लोगों ने पर्ची बनवाई। इसके बाद ओपीडी में गए। मेडिसिन और हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ रही। जीरो बिलिंग काउंटर पर महिला व पुरुष दोनों काउंटर पर पूरे दिन भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पैथाेलॉजी काउंटर पर एक कर्मचारी के अवकाश पर चले जाने के चलते लोगों को खून की जांच कराने के लिए बाटल लेने में काफी समय लग गया। रुद्रपुर से आईं फुलेसरा देवी (85) ने सीने में दर्द के चलते परिजन मेडिकल काॅलेज में मेडिसिन विभाग में दिखाया। डॉक्टर ने जांच लिखी तो पैथोलॉजी काउंटर पर पहुंचीं। यहां जीरो बिलिंग काउंटर पर एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुरांव भटनी से आए प्रियांशु पेट की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे थे। डॉक्टर ने खूनकी जांच लिखी तो पैथाेलॉजी काउंटर पहुंच गए। यहां एक घंटे से अधिक समय लग गया। आईटीआई के पास के प्रणव मिश्र ने दर्द की समस्या को लेकर डॉक्टर को दिखाया और जांच कराने पैथाेलॉजी काउंटर पर आधे घंटे से लाइन में लगे थे। अंवरा चौरी के रवि कुमार बुखार से पीडि़त थे। वह डॉक्टर को दिखाने के बाद मेडिकल कालेज में जांच कराए। उन्हें रक्त जांच कराने में एक घंटे लग गए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया की रोगियों की भीड़ अधिक थी। इससे मरीजों को अधिक समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed