फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   loktantra rakshak senani get honoured

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को किया गया सम्मानित

Fri, 25 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
loktantra rakshak senani get honoured
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। नगर पालिका सभागार में आपात काल संत्रास संस्मरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि आपातकाल के दौरान जनता को जो पीड़ा झेलनी पड़ी थी, वह देश की राजनीतिक दिशा और दशा बदलने का कारण बनी। लोकतंत्र सेनानी रक्षकों ने जेल की यातनाएं सहीं लेकिन, इंदिरा गांधी सरकार के आगे सिर नहीं झुकाया।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाएं पंगु हो गई थीं। उस संकट की घड़ी में भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वालों का देश सदैव ऋणी रहेगा। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 25 जून 1975 देश के लिए एक काला अध्याय है। कांग्रेस के कारनामों का ही परिणाम है कि आज देश कांग्रेस मुक्त होने की ओर अग्रसर है। इमरजेंसी में तानाशाही के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेलों में गए लाखों लोकतंत्र सेनानियों को स्मरण कर हम सभी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लें, यही संकल्प लोकतंत्र सेनानियों का सच्चा सम्मान होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा देश के सभ्यता, संस्कृति, धरोहरों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। जिसके परिणाम स्वरूप हमने अपने महापुरुषों का समय-समय पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान करते रहे हैं।
विज्ञापन

समारोह में लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुभाष चंद्र उपाध्याय, राजधारी, विष्णु कुमार गोयल, आनंद प्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक वीरेंद्र चतुर्वेदी, रिद्धि चंद्र शर्मा, रामदेव सिंह आचार्य, ओम प्रकाश शर्मा, योगेश कुमार श्रीवास्तव, राजाराम, दीनानाथ वर्मा, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, ओम प्रकाश चौरसिया को माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र प्रदान कर, मिष्ठान देकर, सम्मानित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने किया। जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, रामाशीष प्रसाद मौर्य, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, बिंदेश पांडेय, तेज बहादुर पाल, दीपक वर्मा, सोनू संजय पांडे, सीपी सिंह, पवन मिश्रा, सभासद नित्यानंद पांडेय, अजय कुमार सिंह, गोविंद चौरसिया, बंटी जायसवाल, संतोष मिश्रा, किरण गोंड, भारती शर्मा, रेनू देवी, दिनेश गुप्ता, राहुल सिंह, आकाश मिश्रा, रूपम पांडेय, सुधांशु मिश्रा, राज दीक्षित, धनंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed