{"_id":"69838f3fd9a1552e9509ba4d","slug":"lokmanya-tilak-express-will-not-run-till-azamgarh-on-february-10-it-will-operate-from-bhatni-only-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-174210-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 10 फरवरी को आजमगढ़ तक नहीं जाएगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, भटनी से ही होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 10 फरवरी को आजमगढ़ तक नहीं जाएगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, भटनी से ही होगा संचालन
Wed, 04 Feb 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पिवकोल-सलेमपुर स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 08 पर गर्डर लांचिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 04 एवं 10 फरवरी 2026 को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस आजमगढ़ की जगह भटनी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। इस दौरान भटनी से आजमगढ़ के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार आजमगढ़ से 05 एवं 11 फरवरी 2026 को चलने वाली 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आजमगढ़ के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से भटनी के बीच निरस्त रहेगी। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।