फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lokesh guakta adhyaksh

Deoria News: गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. लोकेश, उपाध्यक्ष डॉ. रामअवतार और संयुक्त मंत्री डॉ. निरंकार निर्वाचित

Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
lokesh guakta adhyaksh
बीआरडी पीजी कॉलेज में गुआक्टा अधिवेशन एवं चुनाव में नव निर्वाचित पदा​धिकारी।स्रोत विद्यालय
...फोटो समाचार -
विज्ञापन

बीआरडी पीजी कॉलेज में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ चुनाव, गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया के वित्तपोषित कॉलेजों के शिक्षकों ने किया मतदान
तीनों जिलों के लिए बने अलग-अलग बूथों पर 550 में से 518 मत पड़े, मतगणना के बाद शाम को घोषित हुए परिणाम


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के बीआरडी पीजी कॉलेज में शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ का अधिवेशन एवं चुनाव का आयोजन हुआ। पहले अधिवेशन के बाद मतदान की प्रक्रिया चली। उसके बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया के वित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने मतदान किया। शाम को आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर प्रो. लोकेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. रामअवतार, महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष महिला पद पर रानू कमलवंशी एवं डॉ. वेद प्रकाश सिंह व अनंत कीर्ति तिवारी फुपुक्टा प्रतिनिधि के लिए निर्विरोध चुने गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य व गुआक्टा निर्वाचन अधिकारी प्रो. शरद चंद मिश्र की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके पूर्व आयोजित अधिवेशन में भविष्य में होने वाली विभिन्न शिक्षक हितैषी योजनाओं, नीतियों व परिणामों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जो भी पदाधिकारी निर्वाचित होकर आएं वो सभी गुआक्टा को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करें। क्योंकि शिक्षक हित ही विद्यार्थी, शिक्षण संस्थान तथा राष्ट्र हित भी है। ये निस्वार्थ भाव से सेवा करने का एक अद्वितीय मंच है।
विज्ञापन

इस दौरान फुफुआक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप सिंह, लुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय, गुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष श्रीश मणि त्रिपाठी व प्रो. एसएन शर्मा, पूर्व महामंत्री डॉ. भगवान सिंह, प्रो. विनय कुमार रावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रो. केडी तिवारी, संचालन प्रो. धीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार घंटे तक चला मतदान, डेढ़ घंटे गणना के बाद घोषित हुआ परिणाम

महाविद्यालय के प्राचार्य व निर्वाचन अधिकारी प्रो. शरद चंद मिश्र ने बताया कि गुआक्टा अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें प्रो. लोकेश त्रिपाठी बीआरडीपीजी कॉलेज, देवरिया, डॉ. वाचस्पति द्विवेदी संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया तथा डॉ. सतेंद्र कुमार गौतम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर शामिल रहे। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. महेश यादव महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, गोरखपुर, डॉ. योगेंद्र कुमार नेशनल पीजी कॉलेज बडहलगंज, डॉ. राम अवतार मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी, महामंत्री पद पर डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव महाविद्यालय भटवली बाज़ार गोरखपुर, डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर, डॉ. रामचेत सिंह यादव श्यामेश्वर महाविद्यालय सिकरीगंज गोरखपुर, डॉ. विजय प्रताप निषाद उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना, संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. कुलदीप कुमार द्विवेदी डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर, डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया, डॉ. सुकेश कुमार पांडेय श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज फाजिलनगर ने दावेदारी की थी।
मतदान की प्रक्रिया तीन बूथों पर दो पर्यवेक्षक प्रो. ब्रजेश कुमार पांडेय प्राचार्य रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर, प्रो.ओपी सिंह प्राचार्य दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर की देखरेख में चली। तीनों बूथों पर कुल 550 मतों में से 518 मत पड़े। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रो. लोकेश त्रिपाठी 187 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रो. सतेंद्र गौतम से छह मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राम अवतार 292 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. योगेंद्र कुमार से 162 मतों से विजयी घोषित हुए। महामंत्री पद पर डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी 186 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. रामचेत सिंह यादव से 23 मतों से विजयी घोषित हुए।

संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह 260 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. कुलदीप द्विवेदी से 125 मतों से विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष महिला पद पर रानू कमलवंशी एवं डॉ. वेद प्रकाश सिंह व अनंत कीर्ति तिवारी फुपुक्टा प्रतिनिधि के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed