फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lock the squatted building development

विकास भवन में तालाबंद कर धरना दिया

Wed, 13 Jan 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 13 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
एडीओ पंचायत भटनी से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर कर्मचारियों में उबाल है। बुधवार को विकास भवन कर्मचारियों ने कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि गिरफ्तारी होने तक आंदोलन चलता रहेगा।

राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर ब्लॉक कर्मचारियों के साथ ही विकास भवन के कर्मचारियों ने भी धरना शुरू कर दिया है।

सुबह कर्मचारी कार्यालयों में ताला बंदकर धरने पर बैठ गए। इसके चलते दूर दराज से आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामायण राय ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी तक चलता रहेगा।

पुलिस के लोग असामाजिक तत्वों से मिले हुए हैं। अब तक गिरफ्तारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस के इस रवैये से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

अध्यक्षता अवधेश सिंह और संचालन अजय कुमार सिंह, निर्भय नारायण सिंह ने किया।

इस मौके पर चंद्रप्रकाश मिश्र, ऋषिकेश गुप्ता, मनोज कुमार पांडेय, शौकत अली, रतन तिवारी, वृद्घिचंद्र, राम निवास यादव, अजय धर द्विवेदी, शांति स्वरूप तिवारी, शिव प्रसाद यादव, अशोक पाठक, किरन तिवारी, अखिलेश्वरनाथ तिवारी, रवींद्र सिंह, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुनील आदि शामिल रहे।


वहीं देवरिया सदर ब्लॉक में तीसरे दिन कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। एडीओ एसटी अंजनी कुमार सिंह, सतीश शाही, ध्रुव सिंह, अरूण कुमार मिश्र, श्रीप्रकाश निराला, मानवेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed