फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lock of outgoing feeder burnt, power failure of more than 100 villages for ten hours

Deoria News: आउट गोइंग फीडर का लॉक जला, दस घंटे तक सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल

Sun, 30 Jul 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lock of outgoing feeder burnt, power failure of more than 100 villages for ten hours
शनिवार रात 33 हजार का हाइटेंशन तार भी टूटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हर रोज फाल्ट व ब्रेक डाउन आपूर्ति में खलल डाल रहा है। शनिवार रात भी 33 हजार का हाइटेंशन तार भुडुसरी गांव के पास टूट कर गिर गया। रविवार की तड़के तीन बजे निगम के कर्मियों ने इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की। इसके तीन घंटे बाद आउट गोइंग फीडर का लॉक जल गया। इससे दस घंटे से अधिक समय तक नगर सहित सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोग पूरे दिन परेशान दिखे। शाम को आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
शनिवार रात आपूर्ति चालू थी। इसी बीच अचानक 33 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। पांच घंटे बाद निगम के कर्मियों ने तड़के तीन बजे फाल्ट ठीक किया। इसके बाद सुबह छह बजे आउट गोइंग फीडर का लाॅक जल गया। उपकेंद्र से जुड़े रामनगर, बरडीहा दलपत, रावतपार रघेन, रावतपार अमेठिया, भुड़सरी, गाहोडीला, भैसही सहित सौ से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई। पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से लोग उमस भरी गर्मी में पसीने से भीग आए। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व छोटे बच्चों को हुई। आपूर्ति न होने से घर में लगे उपकरण बंद रहे। वहीं सुबह सोकर उठे लोग पानी के लिए परेशान दिखे। उधर जेई राजकुमार के नेतृत्व में निगम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को ठीक किया। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। जेई राजकुमार ने बताया कि आउट गोइंग फीडर का लाॅक जल गया था। इसकी वजह से आपूर्ति ठप थी। वहीं रात में 33 हजार का हाइटेंशन तार भी टूट गया था। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

....
24 घंटे में मात्र दो से तीन घंटे मिल रही आपूर्ति
शासन का निर्देश है कि नगर में 22 घंटे व देहात क्षेत्र में 20 घंटे निर्बाध आपूर्ति मिले, लेकिन यह फरमान लार क्षेत्र में बेमतलब साबित हो रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक नगर में महज दो से तीन घंटे व ग्रामीण इलाकों में पांच से छह घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। ऊपर से फाल्ट होने पर वह भी बिजली गुल हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
माया गली भरटोलिया वार्ड को लो वोल्टेज से मिलेगी निजात
सलेमपुर। नगर की माया गली और भरटोलिया वार्ड के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साथ ही मठ वार्ड के लोग भी इस समस्या से परेशान हैं। इसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर नगर में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की थी। रविवार को पहुंचे एसडीओ, जेई राजकुमार ने ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए भूमि का सर्वे किया। इसके बाद सुनिश्चित हुआ कि नगर पंचायत की भूमि में मुख्य मार्केट के पास लगेगा। एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लग जाएगा। इससे लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। उधर चेयरमैन मूसारजा लारी ने बताया कि नगर के अन्य वार्डों के लिए अभी और तीन ट्रांसफॉर्मर की मांग की गई है। वह भी जल्द आने वाला है। नगर की जनता को बिजली की समस्या से निजात दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed