फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lit fire in hut

शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, शादी का सामान राख, युवती झुलसी

Sat, 20 Mar 2021 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
lit fire in hut
शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, शादी का सामान राख, युवती झुलसी
विज्ञापन

बघौचघाट। कोइरी पट्टी गांव में शार्ट सर्किट से शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। बेटी की शादी के लिए रखा सामान राख हो गया। पुलिस और हल्का लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 70 हजार रुपये भी जल गया है।
यहां के राजदेव राजभर की झोपड़ी में आग लग गई। काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े व जरूरत के सामान राख हो गए। आग बुझाते समय राजदेव राजभर की पुत्री सुनैना (21) झुलस गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजदेव राजभर के अनुसार मई में सुनैना की शादी तय की है। उसके लिए पलंग, कुर्सी, मेज और 70 हजार रुपये जल गए हैं।
विज्ञापन

शादी का सामान जलते देख रो पड़ी सुनैना
बेटी की शादी के लिए पिता ने बड़े ही अरमान के साथ सामान खरीदकर रखा था। आग में जल रहे सामान को देख पुत्री सुनैना अपने आप को रोक नही पाई क्योंकि आग में जल रहे सामानों को लेकर उसने घर बसाने का सपना देखा था। अपना सामान जलते देख, आग बुझाने के चक्कर में वह झुलस गई। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed