{"_id":"6769c5d47f78762b730c45d5","slug":"liquor-recovered-from-luxury-vehicle-two-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1004-142919-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लग्जरी वाहन से शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लग्जरी वाहन से शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Tue, 24 Dec 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। यूपी-बिहार की सीमा पर धरनीछापर चेकपोस्ट से मैरवा थाने की पुलिस ने रविवार को लग्जरी कार से बिहार भेजी जा रही लगभग दो लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन को भी जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मैरवा थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से यूपी निर्मित 173 लीटर आफिसर च्वाइस ब्रांड की शराब बरामद की। गिरफ्तार चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के संतोष कुमार राय पुत्र नथुनी राय और कल्याणपुर थाना के अनिल साह के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई। मैरवा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
शराब तस्करी रोकने में बनकटा पुलिस विफल
रामपुर बुजुर्ग। बिहार की सीमा पर स्थित रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी तस्करों को पकड़ने में विफल साबित हो रही है। यहां से कुछ ही दूरी पर बिहार की पुलिस तस्करों को पकड़ लेती है। ऐसा कई बार हो चुका है। लोग शराब तस्करी रोकने में बनकटा पुलिस को विफल करार दे रहे हैं।