फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lemon prices have doubled as demand increases.

Deoria News: मांग बढ़ने के साथ ही दोगुना हो गए नींबू के दाम

Tue, 17 Mar 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lemon prices have doubled as demand increases.
दुकानदार बता रहे रमजान में खपत हो रही है अधिक, नवरात्र में भी रहती है अधिक मांग
विज्ञापन

10 रुपये में मिल रहा है दो नींबू, पिछले महीने मिल रहा था 10 में चार

देवरिया। जिले में गर्मी की शुरुआती दस्तक के साथ ही नींबू की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। इससे रोजेदारों और आम आदमी को नींबू की खपत पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है।


विटामिन सी का मुख्य स्रोत माना जाने वाला नींबू, हर रसोई की जरुरत है। गर्मी में इसे पानी, शर्बत में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग भी रोजा को सकुशल संपन्न करने के लिए नींबू का उपयोग सहरी और इफ्तार के समय करते हैं। इधर नवरात्र भी शुरू होने वाला है। इसमें भी नींबू का उपयोग व्रती लोग अधिक करते हैं। इधर तापमान बढ़ने, रमजान के चलते नींबू की खपत बढ़ गई है। महीने भर पहले 10 रुपये में तीन से चार की संख्या में मिलने वाला नींबू अब 20 रुपये में चार मिल रहा है। शहर के हनुमान मंदिर पर सब्जी विक्रेता नंदलाल ने बताया कि रमजान में नींबू की मांग बढ़ जाती है। इधर गर्मी भी बढ़ गई है। इधर आपूर्ति भी कम हो रही है। इससे कीमतें बढ़ गई हैं। भागलपुर के सब्जी विक्रेता विनोद साहनी ने बताया कि नींबू की कीमतें आम दिनों की मुकाबले करीब दोगुनी हो गई हैं। गर्मी और त्योहाराें के चलते तेजी आई है। कुछ दिनों में दाम में कमी आ जानी चाहिए। वहीं सब्जी मंडी में नींबू ले रहे अजय दूबे ने बताया कि जबसे गर्मी बढ़ी है। तबसे नींबू के दाम में तेजी आ गई है। अभी रमजान चल रहा है। कुछ दिन में नवरात्र शुरू होने वाला है। व्रत में नींबू के सेवन से काफी राहत मिलती है। पर इसके दाम पहले से दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed