{"_id":"5fa830c68ebc3edc0f59e254","slug":"lekhpal-suspend-on-charges-of-corruption-deoria-news-gkp3725810145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोप में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोप में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में लेखपाल निलंबित
बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के चकरा दुर्जन गांव में जमीन पैमाइश के लिए लेखपाल ने दस हजार रुपये मांगे थे। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने लेखपाल राकेश पटेल को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप है।
तहसील क्षेत्र के चकरा दुर्जन गांव की एक महिला ने करीब एक सप्ताह पूर्व बैनामे की जमीन के पैमाइश के लिए हलका लेखपाल राकेश पटेल द्वारा 10 हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया था। जांच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही मिलने पर शनिवार को एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लेखपालों द्वारा अक्सर रिश्वत लेकर पैमाइश किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत पर जांच कराई गई। जिसमें लेखपाल दोषी पाया गया।