फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laxmi became president of Barhaj Tehsil Bar Association, Santosh became general secretary

Deoria News: बरहज तहसील बार संघ के लक्ष्मी अध्यक्ष, संतोष बने महामंत्री

Sat, 25 Jan 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Laxmi became president of Barhaj Tehsil Bar Association, Santosh became general secretary
बरहज। तहसील परिसर में शुक्रवार को बार संघ का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी दीक्षित चार वोट, जबकि महामंत्री पद के लिए संतोष सिंह पांच मतों से, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रणजीत मिश्र छह वोट से विजयी घोषित किए गए। मुख्य को छोड़ शेष पदों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामलाल, शिवदयाल सिंह, एसएन दीक्षित, विमलेश यादव, कृष्ण चंद्र दीक्षित के देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरु किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कांटे की टक्कर रही। दोपहर दो बजे मतगणना के उपरांत कमेटी ने परिणाम घोषित किया। जिसमें लक्ष्मी दीक्षित 24, प्रतिद्वंदी चंद्रगुप्त यादव को 20, महामंत्री पद के लिए संतोष सिंह 25, अमरेश यादव को 20, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत मिश्र 25 और गिरीश वर्मा को 19 वोट हासिल हुए। जबकि उमेश विश्वकर्मा संयुक्त मंत्री, त्रिपुरेश मिश्र कोषाध्यक्ष, श्रवण सिंह, राममनोहर चौहान, नागेंद्र मिश्र, रामबदन सिंह, प्रमोद तिवारी, अंबिकेश प्रताप सिंह, अमित तिवारी, राजेश कुशवाहा, उधव प्रसाद निर्विरोध कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर निवर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, उदयराज चौरसिया, चंद्रभान चौरसिया, खुर्शेद आलम, राकेश रंजन, दुर्गेश विश्वकर्मा, धात्री पूजिता यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed